• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र में डंपर के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

ByTen News One Desk

Jun 15, 2025
275 Views

रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र में डंपर के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत



टेन न्यूज़ !! १५ जून २०२५ !! रिपोर्ट: वसीम खान ब्यूरो, लोकेशन: रायबरेली


सलोन कोतवाली क्षेत्र में डंफर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। नसीराबाद थाना अंतर्गत बेवल गांव के रहने वाले आदर्श मौर्या (22) पुत्र जमुना प्रसाद और सुभाष प्रजापति पुत्र राम नरेश प्रजापति शुक्रवार की शाम बाइक से मनगढ़ धाम कुंडा जा रहे थे।

इसी दौरान सलोन के गद्दीपुर के समीप रॉन्ग साइड आ रही बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक आदर्श सड़क पर गिर गया। इसी बीच सामने से आ रही एक डम्फर की चपेट ने आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से चोटहिल हो गया। दुर्घटना के बाद डम्फर चालक और बाइक सवार दोनों मौके से भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस को काफी देर तक भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!