• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में सपा का होली मिलन समारोह, राजेश यादव और रोशन लाल वर्मा का हुआ भव्य स्वागत

ByTen News One Desk

Mar 8, 2026
117 Views

कटरा में सपा का होली मिलन समारोह, राजेश यादव और रोशन लाल वर्मा का हुआ भव्य स्वागत


टेन न्यूज़ ii 08 मार्च 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।

समाजवादी शिक्षक सभा 131 विधानसभा कटरा के बैनर तले नगर के खुदागंज रोड स्थित एसके मैरिज लॉन में रविवार को समाजवादी पार्टी का भव्य होली मिलन सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजेश यादव और तिलहर के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंच से पूर्व विधायक राजेश यादव ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है, इसलिए सभी को मिल-जुलकर इसे मनाना चाहिए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में ढ़ोल वादक होली के गीतों पर जमकर ढ़ोल बजाते और झूमते रहेi

समारोह में रामकुमार भोजवाल, विनोद यादव, विनोद कुमार शर्मा, पुनीत गुप्ता, महेन्द्र यादव, इंद्रजीत, अंटू यादव, दिनेश, विकास सुरेंद्र सिंह यादव, जावेद खान, अजीम बेग, ब्रजेश कुमार, तौफ़ीक़ कुरैशी, अकील अहमद मुन्ना सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान एसके मैरिज लॉन में होली के रंग और उत्साह का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!