• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

ByTen News One Desk

Jun 18, 2025
215 Views

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न



10 बार से अधिक चालान वाले वाहन होंगे जब्त, थाने में खड़े किए जाएंगे : जिलाधिकारी


टेन न्यूज़ !! १८ जून २०२५ !! डीपी सिंह@डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान गत माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की पहचान की जाए और दुर्घटना-प्रवण क्षेत्रों व तीव्र मोड़ों पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक तथा साइन बोर्ड आदि की अनिवार्य रूप से व्यवस्था कराई जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे वाहन, जिनके 10 बार से अधिक चालान हो चुके हैं, उन्हें थाने में खड़ा कर जब्त किया जाए। साथ ही, नियमित रूप से वाहनों की जांच के साथ-साथ औचक चेकिंग अभियान भी संचालित किए जाएं।

उन्होंने हाईवे पर बने अवैध कटों को तत्काल प्रभाव से बंद कराने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे अवैध कटों को बनाने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। अटसालिया मोड़ के नीचे बनी सड़क के चोरीकरण की जांच कर कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने प्रमुख दुर्घटना स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बरेली हाईवे, कटरा, अल्लागंज, मदनापुर, शाहजहांपुर-पुवायां-खुटार मार्गों पर गोवंश की मौजूदगी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन मार्गों पर गोवंश न दिखाई दे यह सुनिश्चितता की जाए।

सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र दोपहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग शत-प्रतिशत अनिवार्य कराए जाने, ओवरलोडिंग तथा बिना लाइसेंस के वाहन संचालन को सख्ती से प्रतिबंधित किए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

उन्होंने कहा कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर बड़े चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी महेन्द्र पाल, एआरटीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!