• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

थाना फफूंद कस्बे के बाबरपुर मार्ग पर दो बाइको की आमने-सामने भिड़ंत, तीन गंभीर घायल

ByTen News One Desk

Jun 19, 2025
266 Views

थाना फफूंद कस्बे के बाबरपुर मार्ग पर दो बाइको की आमने-सामने भिड़ंत, तीन गंभीर घायल



टेन न्यूज़ !! १९ जून २०२५ !! रामजी पोरवाल, ब्यूरो चीफ, औरेया


थाना फफूंद कस्बे के बाबरपुर मार्ग पर दो बाइको की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाईकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गयी, जहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया।

थाना क्षेत्र में बाबरपुर मार्ग पर कस्बे से कुछ ही दूरी पर दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई बाईकों उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे।

राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने घायलों से नाम पता पूंछा लेकिन चेहरे और सर में गंभीर चोट लगने से अर्धबेहोशी हालत में थे।

ग्रामीणों ने उन्हें बीच रोड से उठाकर सड़क किनारे किया एवं एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।काफी देर तक एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर पुलिस घायलों को सरकारी वाहन से अस्पताल ले गई जहां नाजुक हालत देख रिफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!