• Sun. Nov 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

ByTen News One Desk

Nov 15, 2026
16 Views

बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह


भटपुरा रसूलपुर की जमुना वाटिका में हुआ आयोजन, रानी लक्ष्मीबाई मार्ग और शिव धाम द्वार का लोकार्पण


टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना , तिलहर

शाहजहांपुर। बाल दिवस के अवसर पर मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर स्थित जमुना वाटिका में जेपी पब्लिक स्कूल की ओर से भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने आकर्षक स्टॉल, क्राफ्ट और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। झूलों और मनोरंजक गतिविधियों ने भी बच्चों का खूब मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता और रानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की संस्थापक डॉ. नमिता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने मेले में बच्चों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत की ओर से नवनिर्मित रानी लक्ष्मीबाई मार्ग और शिव धाम द्वार का लोकार्पण भी किया। मेले के समापन पर सहयोग संस्था की ओर से उत्कृष्ट स्टॉल और आकर्षक क्राफ्ट तैयार करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान सहयोग संस्था के संस्थापक शाहनवाज खान एडवोकेट, अध्यक्ष स्तुति गुप्ता, जेपी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य हिना खान, विद्यालय की शिक्षिकाएं, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!