• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मासूम बालिका का बम्बा में उतराता मिला शव, परिजनों के रो-रोकर हल हुए बेहाल

ByTen News One Desk

Jun 19, 2025
242 Views

मासूम बालिका का बम्बा में उतराता मिला शव, परिजनों के रो-रोकर हल हुए बेहाल



टेन न्यूज़ !! १९ जून २०२५ !! रामजी पोरवाल, ब्यूरो चीफ, औरैया।


फफूँद थाना क्षेत्र के एक गाँव से मंगलवार की दोपहर एक पांच वर्षीय बालिका घर से बम्बा पर नहाने गई थी, वापिस न आने पर परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन बेटी नही मिली, रात को उसका शव गाँव के पास बम्बा मे उतराता मिला, पुलिस ने शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया है l

थाना क्षेत्र के गाँव बनका पुर्वा बीटू राजपूत की पांच वर्षीय पुत्री वर्षा बिना बताये मंगलवार की दोपहर घर से बम्बा मे नहाने चली गयी। काफी देर घर नही आने पर परिजनों ने तलाश करना शुरु किया लेकिन वह नही मिली। पुलिस को सूचना दी गई, रात लगभग बारह बजे गाँव परवाहा के पास बम्बा मे बालिका का शव उतराता हुआ ग्रामीणों ने देखा जिसकी परिजनों को सूचना दी, बालिका के गायब होने की खबर क्षेत्र मे फैली थी।

शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई l फफूँद थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!