• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में राष्ट्रीय सचिव की मौजूदगी में सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जन्म दिवस केक काट कर धूमधाम से मनाया

ByTen News One Desk

Jul 2, 2025
192 Views

तिलहर में राष्ट्रीय सचिव की मौजूदगी में सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जन्म दिवस केक काट कर धूमधाम से मनाया



टेन न्यूज़ !! ०२ जुलाई २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


राष्ट्रीय सचिव की मौजूदगी में सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जन्म दिवस केक काट कर मनाया। इस दौरान वृक्षारोपण और फलों का वितरण भी किया गया।

सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अनवर उल्ला खान वारसी ने नगर में सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के कार्यक्रम में सहभागिता की।

राष्ट्रीय सचिव ने अपने समर्थकों के साथ केक काटकर जहां अखिलेश यादव का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया तो वहीं इस मौके पर कार्यकर्ताओं संग वृक्षा रोपण करते हुए फलों का वितरण भी किया।राष्ट्रीय सचिव ने अखिलेश यादव की लंबी उम्र की दुआ करते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि 2027 में सपा की वापसी उत्तर प्रदेश में होकर रहेगी

इसलिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने अंदर मायूसी ना लाएं।इस दौरान जिला सचिव शब्बन अंसारी,अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष शाहनियाज़ खान,छात्रसभा नगर अध्यक्ष साद उल्ला खान,रेहान अंसारी,शादाब अंसारी,शानू अंसारी,शानू अंसारी,याकूब मंसूरी,बिल्लू खान,ऋषि पाल यादव,रिजवान अंसारी,आरिफ खान,नहीम शाह,रामवीर मौर्य,इस्तखार अंसारी,मोहम्मद वसीम आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!