• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अवैध कब्जों के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त रुख, ग्रामसभा की जमीनों को कराया जाएगा कब्जा मुक्त

ByTen News One Desk

Jul 12, 2025
203 Views

अवैध कब्जों के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त रुख, ग्रामसभा की जमीनों को कराया जाएगा कब्जा मुक्त



टेन न्यूज़ !! १२ जुलाई २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहाँपुर


जिले में ग्रामसभा की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश मिश्रा के साथ मिलकर बरेलीमोड़ से तिलहर रूट पर स्थित नैनीताल ढाबे के निकट ग्रामसभा की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि ग्रामसभा की भूमि पर अनधिकृत रूप से कब्जा कर उपयोग में लाया जा रहा है। जिस पर उन्होंने नाराज़गी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जिस किसी ने भी इस सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया है, उस पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने ऐसे अतिक्रमणकर्ताओं पर भारी जुर्माना लगाने और भूमि को तत्काल कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने ग्राम मौजमपुर में स्थित एक अन्य सरकारी भूमि का भी निरीक्षण किया, जहाँ पर अवैध निर्माण कार्य की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर निर्माण कार्य की पुष्टि होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से अवैध निर्माण को हटाया जाए और भूमि को पूर्णतः कब्जा मुक्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी और ग्रामसभा की जमीनें आमजन और सार्वजनिक हित के लिए होती हैं, इन पर किसी भी प्रकार का निजी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि इस प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

उन्होंने सभी राजस्व और ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रामसभा की भूमि का भौतिक सत्यापन कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी कोई अवैध कब्जा न हो। यदि किसी स्थान पर कब्जा पाया जाता है तो तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!