• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़े ट्रक से अज्ञात चोरों ने चुराया डीजल, पुलिस से की गई शिकायत

ByTen News One Desk

Jul 16, 2025
433 Views

मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़े ट्रक से अज्ञात चोरों ने चुराया डीजल, पुलिस से की गई शिकायत



टेन न्यूज।। 16 जुलाई 2025 ।। पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर


नगर क्षेत्र में खड़े ट्रकों से डीजल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे चालक वर्ग में आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है। बीती रात फिर एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है।

खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव परमानंदपुर निवासी मुंशी लाला पुत्र स्व. छेदलाल, जो कि ट्रक संख्या UP 14 LT 5875 के चालक हैं, उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपना ट्रक ग्राम देवनगर स्थित यूपी 27 होटल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा किया था।

चालक के अनुसार, रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने ट्रक की टंकी से डीजल चोरी कर लिया। सुबह जब चालक ने ट्रक की जांच की तो टंकी खाली पाई, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह क्षेत्र पूर्व में भी चोरी की घटनाओं को लेकर चर्चाओं में रहा है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगो से बात करने की बात कही है।

बढ़ती डीजल चोरी की घटनाएं ट्रक चालकों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। सवाल ये है कि आखिर हाईवे पर ट्रकों की सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!