• Thu. Oct 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

महोबा पहुंचे एडीजी, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की समीक्षा, मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ByTen News One Desk

Oct 15, 2026
2 Views

महोबा पहुंचे एडीजी, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की समीक्षा, मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


टेन न्यूज़ ।। 15 अक्टूबर 2026 ।। राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो, महोबा

महोबा में महिला सुरक्षा और जनजागरूकता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, ज्योतिनारायण ने थाना चरखारी का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह की उपस्थिति में उन्होंने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वीओ: निरीक्षण के दौरान थाना चरखारी में महिला पुलिस अधिकारियों, विवेचकों, पुलिसकर्मियों, संभ्रांत नागरिकों, पत्रकारों और व्यापारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। एडीजी ने महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

एडीजी ने थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों तथा पुलिस से सहायता प्राप्त करने के माध्यमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

इसके बाद विवेचकों और उपनिरीक्षकों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की गई। एडीजी ने सभी विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने महिला रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले चिंतीपुरा मोहल्ले में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद बटुक भैरों नाथ मंदिर परिसर में स्थापित मां दुर्गा पंडाल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी अपेक्षाओं की जानकारी ली। बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड, थानाध्यक्ष चरखारी राहुल मिश्र, पीआरओ शिवम पाण्डेय, महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी नेहा विश्वकर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

बाइट: ज्योतिनारायण, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!