• Fri. Oct 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सीओ विदुष सक्सेना ने कराटे चैंपियनों को किया सम्मानित, बढ़ाया उत्साह

ByTen News One Desk

Oct 16, 2026
3 Views

सीओ विदुष सक्सेना ने कराटे चैंपियनों को किया सम्मानित, बढ़ाया उत्साह


आईजी साहब एकेडमी में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, चार जिलों के 150 खिलाड़ियों ने लिया था प्रतियोगिता में हिस्सा


टेन न्यूज | 16 अक्टूबर 2026 ।। अमुक सक्सेना, तिलहर, शाहजहांपुर।

पांचवीं मंडलीय ओपन रीजनल कराटे प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आईजी साहब एकेडमी में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ विदुष सक्सेना ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोच अमित सिन्हा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में सीओ विदुष सक्सेना ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास के बल पर युवा जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

गौरतलब है कि 11 अक्टूबर 2026 को आईजी साहब एकेडमी में योद्धा स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में पांचवीं मंडलीय ओपन रीजनल कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें चार जिलों के लगभग 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए।

सम्मानित खिलाड़ियों में ऐशिनी सिन्हा, अरुणिमा सिन्हा, माही सक्सेना, अंजलि कश्यप, नितिन कश्यप, शिवांशु, आरव मिश्रा, आयुष, शिवराज, मोहित सिन्हा, प्रतिभा, वर्तिका, शीलू, वर्षा पाल, अनन्या, काजल और रिमझिम शामिल रहीं। इसके अलावा नौगवां के राजकीय विद्यालय की छात्रा गुलअफशा को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष साहू रोहित गुप्ता, अंजुल मिश्रा, नीरज, धर्मेंद्र सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!