बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

मीरानपुर कटरा: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति सहित तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज

By Ten News One Desk

Published on:

387 Views

मीरानपुर कटरा: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति सहित तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज

टेन न्यूज़ !! २३ जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।

थाना कटरा क्षेत्र के गांव नगरा पोसिल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने पति समेत तीन ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरी कला निवासी मुलायम कश्यप की बहन नन्हीं की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व राजीव निवासी नगरा पोसिल से हुई थी। तीन बच्चों की मां नन्हीं के भाई का आरोप है कि उसका पति राजीव आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। परिजनों का कहना है कि सोमवार को राजीव ने अपने पिता ओमप्रकाश और भाई रमेश के साथ मिलकर नन्हीं की हत्या कर दी और घटना को छिपाते हुए गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार भी कर डाला।

बेटी की मौत की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। भाई मुलायम की तहरीर पर कटरा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। मामले में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं मृतका के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment