• Fri. Oct 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

स्वच्छ लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता करे मतदान: एसडीएम कमल कुमार सिंह

ByTen News One Desk

Oct 16, 2026
2 Views

स्वच्छ लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता करे मतदान: एसडीएम कमल कुमार सिंह


युवाओं से अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील


टेन न्यूज़।। 16 अक्टूबर 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बिधूना कस्बे के अछल्दा रोड स्थित द्वारिका प्रसाद महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी बिधूना कमल कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वच्छ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।

एसडीएम ने कहा कि भारतीय संविधान में मताधिकार नागरिकों का महत्वपूर्ण अधिकार है। मतदान के माध्यम से मतदाता अपनी पसंद की सरकार चुनते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और देश के सर्वांगीण विकास में मतदान की अहम भूमिका है।

उन्होंने कहा कि युवा और छात्र-छात्राएं लोकतंत्र की मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उनकी जिम्मेदारी है कि वे स्वयं मतदान के प्रति जागरूक बनें और अपने परिवार, आसपास के लोगों तथा समाज के अन्य नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

कमल कुमार सिंह ने विश्वास जताया कि युवा वर्ग संकल्प लेकर अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करेगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक विश्वेश्वर दयाल तिवारी, उपप्रबंधक आशीष तिवारी, प्राचार्य डॉ. विवेक दुबे सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!