• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर दिखी सख्ती

ByTen News One Desk

Jul 30, 2025
553 Views

कटरा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर दिखी सख्ती



टेन न्यूज़ !! ३० जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।


क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। क्षेत्रीय अधिकारी ज्योति यादव के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल पुलिस फोर्स के साथ ओवर ब्रिज इस्लामनगर चौराहा, मैन मार्केट, घास पुलिया होते हुए मुशर्रफ खान की पुलिया तक पैदल मार्च कर जनसंपर्क किया।

फ्लैग मार्च के दौरान एसआई गौरव कुमार, रूप किशोर सिंह, प्रमोद कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान लोगों से सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस की सख्ती और सक्रियता को लेकर आमजन में सुरक्षा का संदेश गया।

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह की अराजकता या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!