• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, काम की तलाश में जा रहा था मेरठ

ByTen News One Desk

Jul 30, 2025
604 Views

ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, काम की तलाश में जा रहा था मेरठ



शव की शिनाख्त आधार कार्ड से, परिजनों को दी गई सूचना, मचा कोहराम


टेन न्यूज़ !! ३० जुलाई २०२५ !! मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।


काम की तलाश में घर से निकले युवक की सफर के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। खुटार क्षेत्र निवासी युवक राजरानी एक्सप्रेस से मेरठ जा रहा था, लेकिन रास्ते में ट्रेन से गिरकर उसकी जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आयुष (25) पुत्र राम लड़ैते निवासी खुटार अपने कुछ साथियों के साथ मेरठ जा रहा था। सभी शाहजहांपुर से राजरानी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। देर शाम जब ट्रेन बहगुल नदी पुल और हुलासनगरा स्टेशन के बीच पहुंची, तभी किसी कारणवश आयुष ट्रेन से नीचे गिर गया। गिरने के बाद अधिक खून बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मंगलवार सुबह ट्रैक किनारे शव पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास से आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद कर शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया।

मृतक अविवाहित था और परिवार में अकेले कमाने की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी हुई, घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!