• Fri. Jun 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में लगी आग, एक लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान 

ByTen News One Desk

Aug 12, 2025
277 Views

शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में लगी आग, एक लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान



टेन न्यूज़ !! १२ अगस्त २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा नगर के मोहल्ला इस्लामनगर में बीती रात हुए हादसे ने एक परिवार की रोज़ी-रोटी पर गहरी चोट पहुंचा दी। मोहल्ले में स्थित आज़म मेडिकल स्टोर में देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। रात करीब 11 बजे कुछ राहगीरों ने स्टोर से धुआं निकलते देखा तो तुरंत स्टोर स्वामी आज़म मंसूरी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही आज़म मंसूरी मौके पर पहुंचे और ताले खोले, तो देखा कि अंदर से तेज लपटें उठ रही थीं। मोहल्लेवासी और राहगीर तुरंत बाल्टियों से पानी भर-भरकर आग बुझाने में जुट गए। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

लेकिन तब तक स्टोर में रखी दवाइयां, मेडिकल उपकरण, फर्नीचर और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। घटना से स्टोर में रखा कोई भी सामान सुरक्षित नहीं बचा।

स्टोर स्वामी आज़म मंसूरी ने बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल स्टोर उनकी रोज़मर्रा की आजीविका का मुख्य साधन था, और अचानक हुए इस हादसे से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो आग पास की अन्य दुकानों और मकानों तक फैल सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!