• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनपद के लिए चयनित 19 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम

ByTen News One Desk

Aug 27, 2025
229 Views

जनपद के लिए चयनित 19 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम



टेन न्यूज़ !! २७ अगस्त २०२५ !! रिपोर्ट: डीपी सिंह@डेस्क न्यूज, लोकेशन: शाहजहाँपुर


शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पुवायां विधायक चेतराम, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार रस्तोगी की उपस्थिति में जनपद के लिए चयनित 19 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

पुवायां विधायक ने सभी मुख्य सेविकाओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें अत्यंत महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिली है।

उन्होंने अपील की कि ईमानदारी एवं मेहनत के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।

वहीं तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों को आगे बढ़ाना है।

“एक बेटी शिक्षित होकर दो परिवारों का नाम रोशन करती है”, यह कहते हुए उन्होंने बताया कि सरकार की अधिकांश योजनाएं बेटियों के सशक्तिकरण पर केंद्रित हैं।

साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत सरकार 33 प्रतिशत आरक्षण देकर बेटियों को और ऊंचाई प्रदान करेगी।

उन्होंने सभी मुख्य सेविकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। टेन न्यूज के लिए शाहजहाँपुर से डीपी सिंह डेस्क रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!