• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में धूमधाम से प्रारंभ हुआ श्री गणेश उत्सव

ByTen News One Desk

Aug 27, 2025
360 Views

तिलहर में धूमधाम से प्रारंभ हुआ श्री गणेश उत्सव



टेन न्यूज़ !! २७ अगस्त २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर। नगर में बुधवार शाम गणेश चतुर्थी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालकर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को श्री बांके बिहारी मंदिर में स्थापित किया गया। दस दिवसीय उत्सव की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई।

शाम लगभग पांच बजे आयोजक बाल कृष्ण मराठा, गोपी मराठा व प्रवीण कदम के सानिध्य में श्रद्धालु बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप स्टेशन रोड से गणेश प्रतिमा का जुलूस लेकर निकले। शोभायात्रा कुंवरगंज, पोटरगंज, मुख्य चौराहा और बिरियागंज से होती हुई बांके बिहारी मंदिर पहुंची। इस दौरान नगरवासी ढोल-नगाड़ों, बाजे-गाजे के साथ बप्पा के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते चल रहे थे।

मंदिर प्रांगण में देर शाम विशाल चौकी पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके उपरांत विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई। कार्यक्रम में बालकिशन मराठा, गोपी मराठा, प्रवीण कदम, विशाल रस्तोगी, नितिन गुप्ता, राजीव तिवारी, भुवनेश्वर प्रसाद, अनिल गुप्ता ज्ञानी, सुरेंद्र गुप्ता पप्पू, राघवेंद्र गुप्ता, कुलदीप, अरुण कुमार गुप्ता, रविकांत रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि चार सितंबर तक प्रतिदिन सुबह-शाम भव्य आरती होगी। अंतिम दिन रंगोत्सव के साथ गणेश प्रतिमा का नदी में विसर्जन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!