• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिला मिशन कोऑर्डिनेटर ने योजनाओं से जुड़ने के लिए डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं को किया गया जागरुक

ByTen News One Desk

Aug 28, 2025
213 Views

 जिला मिशन कोऑर्डिनेटर ने योजनाओं से जुड़ने के लिए डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं को किया गया जागरुक



टेन न्यूज़ !! २८ अगस्त २०२५ !! डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर


महिला कल्याण विभाग से सत्यपाल सिंह डिग्री कॉलेज शाहजहांपुर में मिशन शक्ति/बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी महोदय व जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा के निर्देशन पर जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने छात्र- छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का आवेदन कराने के लिए जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि परिवार में जिनके दो बच्चे होंगे, जिसमें एक बेटा या एक बेटी व दोनों बेटियां हो तो उस परिवार की बेटियों को कन्या सुमंगला योजना की छह श्रेणियां के अनुसार योजना का लाभ आवेदन करने के बाद दिया जाएगा। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की अहर्ताओं व पात्रता के बारे में भी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 25000 तक की धनराशि श्रेणी के अनुसार बालिका के अकाउंट में भेजी जाती है। इसी के साथ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अधिक से अधिक आवेदन कराने को लेकर जागरूक किया गया व जानकारी दी गई।

अमृता दीक्षित द्वारा बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का जैसे- निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह , प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सामूहिक विवाह योजना,दिव्यांग पेंशन आदि सभी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयीं। जेंडर स्पेशलिस्ट रश्मि देवी ने विभिन्न संस्थाओं और हेल्पलाइन नम्बरों *112,1090,1098, 181,1076,108, आदि के बारे में जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित, अध्यापिका रेखा गुप्ता, जेंडर स्पेशलिस्ट रश्मि देवी, रानी देवी आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!