• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनपद में गैर मान्यता में विद्यालयों का संचालन ना हो: जिलाधिकारी

ByTen News One Desk

Aug 28, 2025
187 Views

जनपद में गैर मान्यता में विद्यालयों का संचालन ना हो: जिलाधिकारी



टेन न्यूज़ !! २८ अगस्त २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@‎शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद में अवैध रूप से संचालित स्कूलों के सम्बन्ध में कैंप सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने बताया कि जनपद में 67 गैर मान्यता प्राप्त संचालित विद्यालयों को नोटिस देकर बंद कराया गया है। जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैर मान्यता के कोई भी विद्यालय संचालित नहीं होना चाहिए।

‎साथ ही जर्जर भवनों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि एक सप्ताह में धोस्तीकरण एवं नीलामी की कार्रवाई पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने बच्चों के आधार कार्ड बनने हेतु लंबित आवेदनों पर प्राथमिकता पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन नहीं है तथा 126 विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइनों को एक माह शिफ्ट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों के आपार आईडी बनने में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में होने वाली निपुण परीक्षा को अच्छे ढंग से संपन्न कराया जाए।

‎ इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अपराजिता सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!