• Tue. Jul 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

महान सूफ़ी संत हज़रत जलाली शाह मियाँ रह.अलैह का वार्षिक उर्स शुरू

ByTen News One Desk

Aug 29, 2025
241 Views

महान सूफ़ी संत हज़रत जलाली शाह मियाँ रह.अलैह का वार्षिक उर्स शुरू



टेन न्यूज़ !! २९ अगस्त २०२५ !! रिपोर्ट : पप्पू अंसारी, लोकेशन : शाहजहांपुर


जनपद शाहजहांपुर के कटरा नगर में मोहल्ला बंगशान स्थित महान सूफ़ी संत हज़रत जलाली शाह दादा मियाँ का सालाना उर्स बुधवार को कुरआन ख़्वानी के साथ शुरू हुआ।

अशफाक खां ने मिलाद पढ़ने वालों के गले में फूलों की माला दाल कर स्वागत किया पहले ही दिन बड़ी तादाद में अकीदतमंदों ने मजार शरीफ़ पर हाज़िरी देकर अदबो एहतराम का इज़हार किया।
कुरआन ख़्वानी और फ़तेहाख्वानी के बाद जायरीन ने मीठे ज़र्दे का लंगर छक कर तबर्रुक हासिल किया। रात को नमाज़-ए-ईशा के बाद जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम भी अकीदत के साथ सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर नगर की प्रमुख खानकाह ए कलीमिया के कारी फ़रमान क़ादरी, मौलाना ज़मीर क़ादरी, इमाम जमी़ल अख़्तर और नवी हसन बरकाती सहित कई उलमा-ए-किराम ने मुल्क और क़ौम की सलामती के लिए दुआएँ कीं।

उर्स कमेटी के सदर यूनुस ख़ान ने बताया कि 29 अगस्त की रात बदायूँ के मशहूर ताज गुड्डू कव्वाल और रायपुर के साबरी । कव्वाल अपना कलाम पेश करेंगे। वहीं 30 अगस्त को सुबह दस बजे कुल की महफ़िल के साथ उर्स का समापन किया जाएगा। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर कटरा से पप्पू अंसारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!