• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, 52 और 50 ग्राम स्मैक बरामद, बाइक भी सीज

ByTen News One Desk

Aug 29, 2025
204 Views

स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, 52 और 50 ग्राम स्मैक बरामद, बाइक भी सीज



टेन न्यूज़ !! २९ अगस्त २०२५ !! रिपोर्ट : पप्पू अंसारी, लोकेशन : शहजहांपुर


शाहजहाँपुर जनपद के थाना कटरा पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को दबोच लिया। ट्रेनी सीओ आकृति पटेल और थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हुलासनगला पुल के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान लियाकत खान (55) पुत्र बन्ने खान निवासी मोहनपुर ढडररुआ, थाना फरीदपुर, जिला बरेली और इरशाद खान (26) पुत्र अवरार खान निवासी मोहनपुर खिरिया, थाना कैंट, जिला बरेली के रूप में हुई। इनके पास से क्रमशः 52 ग्राम और 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

दोनों आरोपी एक मोटरसाइकिल (UP25CK4396) से तस्करी कर रहे थे। गाड़ी के कागजात न मिलने पर पुलिस ने वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।

इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में ट्रेनी सीओ आकृति पटेल, प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल, एसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार, आशीष कुमार, अंकित नेहरा और प्रवीण शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर कटरा से पप्पू अंसारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!