257 Views
तिलहर पुलिस ने चार वारंटी समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
टेन न्यूज़ !! १५ अप्रैल २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
तिलहर। थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव रजुआपुर निवासी राम बरन को तमंचा के साथ पकड़ा है।
इसके अतिरिक्त न्यायालयों से जारी वारंट पर फरार चल रहे सुभाष निवासी ग्राम खजुआ गौटिया, सुरेश निवासी ग्राम अजमाबाद, धर्मपाल निवासी ग्राम रानी खिरिया व राशिद निवासी मोहल्ला दिलाजाक तिलहर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

