• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अपर निदेशक ग्रेड 2 मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद द्वारा शाहजहांपुर जिले की अस्थाई गौशाला मरैना, बीरमपुर तथा बतलैया का औचक निरीक्षण किया

ByTen News One Desk

Apr 15, 2024
224 Views

अपर निदेशक ग्रेड 2 मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद द्वारा शाहजहांपुर जिले की अस्थाई गौशाला मरैना, बीरमपुर तथा बतलैया का औचक निरीक्षण किया



टेन न्यूज़ !! १५ अप्रैल २०२४ !! अवनीश कुमार श्रीवास्तव, खंडसार/शाहजहांपुर


शासन के निर्देशानुसार डॉ संगीता तिवारी, अपर निदेशक ग्रेड 2 मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद द्वारा शाहजहांपुर जिले की अस्थाई गौशाला मरैना बीरमपुर तथा बतलैया का औचक निरीक्षण किया गया.

मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार अग्रवाल और उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार त्यागी साथ मे रहे.

अस्थाई गौशाला मरैना बीरमपुर मे 31 गौ वंशीय तथा बतलैया मे 74 गौ वंश मिले. दोनों गौ आश्रय स्थल में साफ सफाई व्यवस्था सही पाई गई.

ग्राम प्रधान श्री प्रवीण गंगवार और श्रीमती राम बेटी (श्री राजबीर सिंह) के कार्यो की सराहना अपर निदेशक महोदया ने की. पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण समय समय पर करते रहने के निर्देश देते हुये अपर निदेशक महोदया ने डॉ त्यागी, पशुधन प्रसार अधिकारी पंकज शाही और मोहित सिंह की सराहना की. दोनों गौ शाला मे शत प्रतिशत टैग पशुओं में पाये गये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!