• Wed. Sep 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गणित का सवाल पूछने पर प्रधानाध्यापक ने छात्रा को डंडे से पीटा, परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग

ByTen News One Desk

Sep 11, 2025
186 Views

गणित का सवाल पूछने पर प्रधानाध्यापक ने छात्रा को डंडे से पीटा, परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग



टेन न्यूज़ !! ११ सितम्बर २०२५ !! ब्यूरो चीफ, रामजी पोरवाल, बिधूना,औरैया।


हृदय पुर्वा पिपरौली के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक द्वारा गणित का सवाल हल न कर पाने पर कक्षा चार की एक 10 वर्षीय छात्रा की डंडे से जमकर पिटाई कर उसे घायल कर दिया। घायल छात्रा ने घर पर अपने परिजनों को आपबीती बताई घटना से नाराज परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हृदय पुर्वा पिपरौली शिव के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक लालाराम कक्षा 4 में गणित पढ़ा रहे थे तभी उन्होंने लगभग 10 वर्षीय छात्रा नेहा को गणित का सवाल हल करने को दिया लेकिन वह सवाल हल नहीं कर सकी जिस पर नाराज प्रधानाध्यापक ने डंडे से नेहा की जमकर पिटाई कर उसे घायल कर दिया।

रोती बिलखती घर पहुंची छात्रा के शरीर पर चोटों के निशान देख परिजनों द्वारा जब संबंधित प्रधानाध्यापक से पूछा गया तो वह बोला मेरा भाई प्रधान है मेरा कोइ कुछ नहीं बिगाड़ सकता जिस पर पीड़िता के परिजनों द्वारा बेला थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र शर्मा ने बताया है कि फिलहाल उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है शिकायत मिलने पर जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!