• Tue. Apr 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

‎त्रिस्तरीय पंचायत, निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण विषयक बैठक सम्पन्न, बीएओ कार्य न करने वाले को निलंबन के साथ प्राथमिक दर्ज होगी: डीईओ

ByTen News One Desk

Sep 11, 2025
96 Views

‎त्रिस्तरीय पंचायत, निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण विषयक बैठक सम्पन्न, बीएओ कार्य न करने वाले को निलंबन के साथ प्राथमिक दर्ज होगी: डीईओ



टेन न्यूज़ !! ११ सितम्बर २०२५ !! डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर


जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत, निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण-2025 के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बीएलओ के सर्वे कार्य की समीक्षा करते हुए कड़े निर्देश दिए कि कार्य न करने वाले बीएलओ के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करते हुए प्राथमिक की दर्ज कराने के निर्देश दिए।

‎उन्होंने निर्देश दिए कि दिनांक 01.01.2025 तक 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण करने वाले अर्ह व्यक्तियों का नाम सम्मिलित किया जाए। बूथ लेवल ऑफिसर 29 सितंबर तक घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण सर्वे का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

‎इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी  अरविंद कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार,उप जिलाधिकारीगण एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!