• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी आयोजित

ByTen News One Desk

Sep 13, 2025
122 Views

कन्नौज में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी आयोजित



टेन न्यूज़ !! १३ सितम्बर २०२५ !! रिपोर्ट: प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज


कन्नौज में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन्स स्थित सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखना रहा। गोष्ठी में गंभीर अपराधों की विवेचना, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, महिला अपराध और बाल अपराध जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे विवेचना में तेजी लाएं और समयबद्ध तरीके से मुकदमों का निस्तारण सुनिश्चित करें। आगामी त्योहारों के मद्देनजर उन्होंने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, अधिक पेट्रोलिंग करने और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी थानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की बात भी कही।

इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक ने महिला एवं बाल सुरक्षा के मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के आदेश दिए।

सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों, संसाधनों की कमी और व्यक्तिगत समस्याओं को साझा किया। पुलिस अधीक्षक ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सैनिक सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस बल के साथ संवाद स्थापित करना और उनके कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाना है। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया और जनसेवा में उनकी निष्ठा व समर्पण की सराहना की। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!