• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गोंडा में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, DM ने किया निलंबित

ByTen News One Desk

Sep 13, 2025
179 Views

गोंडा में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, DM ने किया निलंबित


टेन न्यूज़ !! १३ सितम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : अमित कुमार श्रीवास्तव, लोकेशन : गोंडा


गोंडा जनपद में देवीपाटन मंडल की एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को तहसील करनैलगंज में तैनात राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मामला परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर धनावा निवासी किसान रामकुमार से जुड़ा है। किसान ने अपनी जमीन की पैमाइश और रिपोर्ट लगवाने के लिए राजस्व निरीक्षक से संपर्क किया था। आरोप है कि रिपोर्ट लगाने के नाम पर शुक्ला ने उससे 10 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन थाने में की।

शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को उसके सरकारी आवास पर ही रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर रामसहाय यादव ने किया और आरोपी के खिलाफ देहात कोतवाली में FIR दर्ज कराई।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने संजय शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। टेन न्यूज़ के लिए गोंडा से अमित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!