• Thu. Jul 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रोजेक्ट नई किरण तहत चार परिवारों को पुलिस ने मिलाया

ByTen News One Desk

Oct 6, 2025
270 Views

प्रोजेक्ट नई किरण तहत चार परिवारों को पुलिस ने मिलाया



टेन न्यूज़ !! ०६ अक्टूबर २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया


पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला थाना ककोर प्रभारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया

जिसमें महिला थाना ककोर मे 28 फाइलें दायर की गई जिनमें कुल 04 परिवार जो आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से कुछ दिनो से अलग रह रहे थे एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था जिसे समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया।

परिवार को हसी खुशी बिदा किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!