• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाएं बनीं एक दिन की अफसर

ByTen News One Desk

Oct 8, 2025
119 Views

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाएं बनीं एक दिन की अफसर



सीडीओ और एडीएम की कुर्सी पर बैठकर संभाला जिम्मेदारी का कार्यभार


टेन न्यूज़ !! 08 अक्टूबर।! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत


मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बुधवार को जनपद में एक दिन का जिलाधिकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अनूठी पहल के तहत अंगूरी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, पीलीभीत की 15 बालिकाओं को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) बनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्रीवास ने बालिकाओं का स्वागत किया और उन्हें बुके भेंट किए। उन्होंने बालिकाओं को सीडीओ के कार्यों की जानकारी दी तथा उपस्थित फरियादियों के आवेदन पत्रों को “एक दिन की मुख्य विकास अधिकारी” के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को जलपान, मिठाई और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत स्कूल बैग भी वितरित किए गए।

इसके बाद अपर जिलाधिकारी ऋतु पुनिया ने भी बालिकाओं का स्वागत कर उन्हें एडीएम कार्यालय के कार्यों से परिचित कराया। उन्होंने क्रमवार सभी छात्राओं को एक दिन की अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं में तृषा सहगल, अवनी मौर्या, अनुष्का सिंह, अर्पिता मिश्रा, श्रुति राज, आराध्या सिंह, शिवे, खुशी, प्रियांशी, रागिनी वर्मा और आकृति शुक्ला शामिल रहीं।

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी, प्रधानाचार्य उपासना शर्मा और महिला कल्याण विभाग की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!