• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनहित सर्वोपरि : मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें

ByTen News One Desk

Oct 13, 2025
147 Views

जनहित सर्वोपरि : मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें



टेन न्यूज।। 13 अक्टूबर 2025 ।। डेस्क न्यूज, लखनऊ।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर सजग और सक्रिय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में कोई लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण का समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए। साथ ही, फीडबैक प्रणाली को भी मजबूत करने पर बल दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं का प्रत्यक्ष संज्ञान लिया और आवश्यक कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए।

#UPCM #YogiAdityanath #JantaDarshanUP #जनहित_सर्वोपरि #UPGovt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!