• Sun. Sep 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में बारिश का फायदा उठाकर चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक गोदाम पर बोला धावा, लाखों का सामान चोरी

ByTen News One Desk

Sep 27, 2026
4 Views

कटरा में बारिश का फायदा उठाकर चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक गोदाम पर बोला धावा, लाखों का सामान चोरी


टेन न्यूज ।। 27 सितंबर 2026 ।। पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। फीलनगर पुलिया के समीप स्थित एक शोरूम के गोदाम को अज्ञात चोरों ने बारिश का फायदा उठाकर निशाना बना लिया। चोर मुख्य गेट की कुंडी दीवार से उखाड़कर गोदाम में घुसे और भारी मात्रा में सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

गोदाम मालिक सादिक पुत्र इसरार शाह मियां ने बताया कि 26 सितंबर को लगातार बारिश के चलते शोरूम का गोदाम नहीं खोला गया था। शाम को उन्होंने जाकर गोदाम देखा था, तब सब कुछ ठीक था। 27 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे मुनीम मोहित यादव गोदाम खोलने पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। उन्होंने तत्काल फोन कर सादिक को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे सादिक ने देखा कि चोरों ने मुख्य गेट की कुंडी को दीवार से उखाड़ दिया था और ताला कुंडी में ही फंसा हुआ था। गोदाम के अंदर से 8 फ्रिज, 7 वॉशिंग मशीन, 8 कूलर, नल में लगी पानी की मोटर, नल का हत्था समेत अन्य सामान गायब था।

सादिक के मुताबिक रात में चौकीदार सत्यपाल गंगारव शोरूम एवं गोदाम में गश्त पर थे। इसके बावजूद चोर भारी सामान समेटकर फरार हो गए। बारिश के बीच हुई चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर चोरी का खुलासा करने और सामान बरामद करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!