• Sun. Sep 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

महोबा: जलभराव से ग्रामीण परेशान, आवागमन हुआ मुश्किल

ByTen News One Desk

Sep 27, 2026
2 Views

महोबा: जलभराव से ग्रामीण परेशान, आवागमन हुआ मुश्किल


टेन न्यूज़ ।। 27 सितंबर 2026 ।। राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा जनपद के चरखारी विकासखंड क्षेत्र के ग्राम रिवई में बरसात के दौरान जलभराव ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। गांव में जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों को एक पार से दूसरे पार जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार उन्हें बरसात के पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत होती है। पानी में जहरीले कीड़े-मकौड़े और सांप निकलने का खतरा भी बना रहता है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।

ग्रामीणों के मुताबिक, जलभराव के कारण रोजमर्रा के कामों के लिए भी पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मौके पर जांच कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

अब देखना यह है कि प्रशासन ग्रामीणों की इस समस्या पर कब ध्यान देता है और जलभराव से निजात दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!