बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

खरगे-राहुल ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

By Ten News One Desk

Published on:

86 Views

खरगे-राहुल ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

टेन न्यूज़ , 20 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए खुशी और समृद्धि की कामना की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस अवसर पर अपने सोशल मीडिया संदेशों के माध्यम से नागरिकों को शुभकामनाएं दी।

मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “मेरी ओर से सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला यह त्योहार आपके जीवन को खुशियों से भर दे। सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए।”

राहुल गांधी ने पोस्ट में कहा, “सभी देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों के दीपों से भारत रोशन हो उठे, हर आंगन में सुख, समृद्धि और मोहब्बत का उजाला फैले।”

प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, “प्रकाश और आनंद के महापर्व दीपावली पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भगवान श्री गणेश और देवी लक्ष्मी से प्रार्थना करती हूं कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।”

कांग्रेस पार्टी ने भी एक्स पोस्ट पर कहा, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन त्योहार आप सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और खुशहाली लाए।”

दीपावली को रोशनी का त्योहार कहा जाता है, जो अधर्म पर धर्म, अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। पूरे देश में यह पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, जहां लोग दीये और मोमबत्तियां जलाकर देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment