• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम व राज्यमंत्री रामलखन पटेल का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

ByPappuAnsari Reporter

Oct 28, 2025
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 65537; delta:null; bokeh:0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 172.81494;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 65537;weatherinfo: null;temperature: 35;
138 Views

प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम व राज्यमंत्री रामलखन पटेल का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह



टेन न्यूज़ ।। 28 अक्टूबर 2025 ।। पप्पू अंसारी ,मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा। अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम और दर्जा राज्यमंत्री रामलखन पटेल के कटरा पहुंचने पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार और ऐतिहासिक स्वागत किया। दोनों नेता आगामी 4 नवंबर को बरेली में आयोजित होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए लखनऊ से बरेली जा रहे थे।

कटरा हाईवे पर अपना दल (एस) बरेली मंडल अध्यक्ष दानिश जीशान खां के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। नेताओं के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने “अपना दल (एस) ज़िंदाबाद”, “आर.पी. गौतम अमर रहें”, “रामलखन पटेल जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंजा दिया। दोनों नेताओं को फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने सभी से स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और जनहित की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। दर्जा राज्यमंत्री रामलखन पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) जनता की उम्मीदों का प्रतीक है और कार्यकर्ता ही इसकी असली ताकत हैं।

इस मौके पर नेताओं ने कुछ देर रुककर स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, हालचाल लिया और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष दानिश जीशान खां के साथ राजीव पटेल, सुनील पटेल, ओमकार गंगवार, दुष्यंत गंगवार, सर्वेश गंगवार, अजय कठेरिया, शैलेन्द्र मिश्र, राजेन्द्र बहादुर, अजीत कठेरिया, शिवकुमार सिंह, महेन्द्र सिंह, संजीव पटेल, सत्यपाल पटेल, नत्थू लाल, वासुदेव गंगवार, बादशाह गंगवार, राम बहादुर गंगवार सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं का जोश और नेताओं का आत्मविश्वास देख साफ झलक रहा था कि 4 नवंबर का बरेली स्थापना दिवस कार्यक्रम पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!