• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अपना दल (एस) ने धूमधाम से मनाई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती

ByPappuAnsari Reporter

Nov 1, 2025
124 Views

अपना दल (एस) ने धूमधाम से मनाई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती



मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय महासचिव आर. बी. सिंह पटेल, कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता और समर्पण


टेन न्यूज़ ।। 01 नवंबर 2025 ।। पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा / शाहजहांपुर


अपना दल (एस) के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव आर. बी. सिंह पटेल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष के आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए।

मंडल अध्यक्ष दानिश जीशान खान ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल की नीतियां आज भी देश की एकता और संगठन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव पटेल ने उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पटेल जी ने देश के 360 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को अखंड राष्ट्र बनाया।

महानगर अध्यक्ष डॉ. शाहिद अहमद ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल किसानों और गरीबों के सच्चे मसीहा थे।

मुख्य अतिथि आर. बी. सिंह पटेल ने कहा कि “खंडित भारत को जोड़ने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल सच्चे अर्थों में भारत माता के सपूत थे। उन्होंने अखंड भारत की नींव रखकर इतिहास में अमर स्थान पाया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महासचिव सरयू कुमार एडवोकेट ने किया।

सभा के समापन पर पुवायां विधानसभा अध्यक्ष नितिन पटेल ने उपस्थित सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम पटेल, पूर्व प्रत्याशी राम सिंह कोरी, जिला महासचिव गजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव एडवोकेट, नगर महामंत्री सगीर अहमद इदरीसी, वाहिद अली समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान एकता में ही शक्ति है, यही सरदार पटेल का संदेश है का जयघोष गूंजता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!