• Tue. Apr 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में बाइक और स्कूटी की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल

ByTen News One Desk

Nov 8, 2025
111 Views

कटरा में बाइक और स्कूटी की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल



टेन न्यूज़ !! ०८ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : पप्पू अंसारी, लोकेशन : शाहजहांपुर


शाहजहांपुर जनपद के कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम पौकी-कसरक मार्ग पर शुक्रवार को एक बाइक और स्कूटी की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम रोशनपुर थाना तिलहर निवासी श्रवण पुत्र रामस्वरूप अपनी ससुराल ग्राम कटैया जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम कसरक निवासी पुष्पेंद्र पुत्र रामपाल अपनी पत्नी और चार वर्षीय पुत्र के साथ स्कूटी से मीरानपुर कटरा की ओर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि पौकी रोड पर मंदिर के पास अचानक दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सवार सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कटरा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर कटरा से पप्पू अंसारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *