• Sat. Apr 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

निगोही ब्लॉक में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम संपन्न, मुख्य अतिथि राकेश मिश्र अनावा ने दिया मार्गदर्शन

ByTen News One Desk

Nov 9, 2025
49 Views

निगोही ब्लॉक में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम संपन्न, मुख्य अतिथि राकेश मिश्र अनावा ने दिया मार्गदर्शन



टेन न्यूज़ !! ०९ नवम्बर २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर।


तिलहर विधानसभा क्षेत्र के निगोही ब्लॉक में आज मतदाता गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राकेश मिश्र अनावा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची के शुद्धिकरण के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तिलहर विधायक श्रीमती सलोना कुशवाहा ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा, आंवला के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख निगोही भानु प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन तिलहर देवेंद्र कुमार गुप्ता, संजय पाठक, आशुतोष शर्मा, डॉ. सर्वेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव, सभासद अभिषेक, सभासद सत्येंद्र सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि राकेश मिश्र अनावा ने कहा कि “निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र की आत्मा है। हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि कोई भी मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।”

इस अवसर पर वक्ताओं ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) से मतदाता पुनरीक्षण कार्य में ईमानदारी, पारदर्शिता और समयबद्धता बरतने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *