• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीएम की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न, 30 नवंबर तक डिजिटाइजेशन कार्य हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश

ByTen News One Desk

Nov 17, 2025
92 Views

डीएम की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न, 30 नवंबर तक डिजिटाइजेशन कार्य हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश



प्रत्येक बीएलओ प्रतिदिन 100 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन करें—जिलाधिकारी


टेन न्यूज़ !! १७ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : डीपी सिंह@डेस्क न्यूज़, लोकेशन : शाहजहांपुर


शाहजहांपुर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के गतिमान प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कैम्प कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने गणना प्रपत्रों के वितरण और संग्रह की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक बीएलओ प्रतिदिन कम से कम 100 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। डीएम ने सुपरवाइजरों को चेतावनी दी कि तय लक्ष्य पूरा न करने वाले बीएलओ को किसी भी स्थिति में अवकाश नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि “वितरित किए गए प्रत्येक गणना प्रपत्र को घर-घर जाकर शत-प्रतिशत प्राप्त किया जाए। एक भी घर या पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए।” उन्होंने निर्देश दिया कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में लगे किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को बिना अनुमति अवकाश न दिया जाए।

जिलाधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और पूर्णत: सही बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि डिजिटाइजेशन की गति और बढ़ाई जाए तथा 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत काम पूरा किया जाए।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, तहसीलदार सदर सत्येंद्र कटियार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डीपी सिंह डेस्क रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!