• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर सीओ ने किया कोतवाली का निरीक्षण कर खामियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए

ByTen News One Desk

Nov 17, 2025
107 Views

तिलहर सीओ ने किया कोतवाली का निरीक्षण कर खामियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए



टेन न्यूज़ !! १७ नवम्बर २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


कोतवाली का पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव द्वारा ।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव ने थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया।साथ ही सीसीटीएनएस कक्ष,थाना परिसर,मैस,बैरक,महिला हेल्प डेस्क/महिला सुरक्षा केन्द्र,साइबर हेल्प डेस्क,शस्त्र,एवं थाने में मुकदमों में दाखिल वाहनों की स्थिति का भी निरीक्षण किया।

सीओ ने निरीक्षण के दौरान थाने में साफ-सफाई,अनुशासन,अभिलेख संधारण एवं कार्यालय व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।सीओ ज्योति यादव ने कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया कि नियमित गस्त के साथ ही क्षेत्र के अपराधियों पर निगाह रखे और महिला संबंधी अपराधों पर तत्काल कार्यवाही करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!