• Thu. Jul 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में 18 नवंबर से श्री राम कथा, तैयारियों में जुटी आयोजन समिति

ByTen News One Desk

Nov 17, 2025
132 Views

तिलहर में 18 नवंबर से श्री राम कथा, तैयारियों में जुटी आयोजन समिति



टेन न्यूज़ !! १७ नवम्बर २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर/शाहजहांपुर। नगर के पूर्वी क्षेत्र तिलहर-नेशनल हाईवे पर भक्सी के निकट पावर हाउस के सामने 18 नवंबर से शुरू होने वाली श्री राम कथा की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। विशाल पंडाल, मंच सज्जा और श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

श्री राम कथा आयोजन समिति के संयोजक राधारमण मिश्रा ने बताया कि 18 से 26 नवंबर तक चलने वाले इस नौ दिवसीय आयोजन में नैमिष धाम के संत, कथा व्यास गोविन्दाचार्य महाराज श्री राम कथा का वाचन करेंगे। कथा की शुरुआत 18 नवंबर की सुबह 8 बजे यज्ञ और भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों से पीले वस्त्र धारण करने की अपील की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन प्रातः यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान होंगे, जबकि शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। कथा स्थल पर व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से समय पर पहुंचकर श्री राम कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!