• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दबंगों ने बंद किया नाली का निकास, प्रधान द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का मज़ाक – पीड़ितों ने DM से लगाई गुहार

ByTen News One Desk

Nov 18, 2025
93 Views

दबंगों ने बंद किया नाली का निकास, प्रधान द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का मज़ाक – पीड़ितों ने DM से लगाई गुहार



टेन न्यूज़ !! १८ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : प्रभाष चंद्र ब्यूरो, लोकेशन – कन्नौज, उत्तर प्रदेश


कन्नौज जनपद की तिर्वा तहसील क्षेत्र के अहिकरापुर गांव में दबंगों द्वारा नाली के पानी का निकास अवरुद्ध किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पीड़ित महिला सुनीता पत्नी श्याम सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्षों से जिस मार्ग से घरों का पानी निकल रहा था, उसी पर गांव के दबंगों ने अवैध निर्माण कर रास्ता बंद कर दिया है।

पीड़िता के अनुसार विश्राम सिंह पुत्र छंगे लाल ने नाली का मुख्य मार्ग पाटकर पानी की निकासी रोक दी है। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो दबंग विश्राम सिंह, दीपू कपूर, कप्तान सिंह, राहुल पुत्र गणेश, दुर्गेश पुत्र राकेश और राकेश पुत्र छंगे लाल द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की गई।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि शिकायत चौकी व थाना स्तर पर किए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। निराश होकर आज वह कलेक्ट्रेट पहुंची और जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र की रिपोर्ट

वाइट – पीड़ित ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!