• Thu. Oct 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में 05 ओवरलोड माल वाहन किए गए सीज़, 04 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही

ByTen News One Desk

Nov 17, 2025
236 Views

राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में 05 ओवरलोड माल वाहन किए गए सीज़, 04 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही



2.93 लाख का लगाया गया जुर्माना, नियमों का उल्लंघन करने वालों में मचा हड़कंप।


टेन न्यूज़ !! १७ नवम्बर २०२५ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत


पीलीभीत सितारगंज मार्ग पर बिना रॉयल्टी एवं ओवरलोड माल वाहनों के संचालन की मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी अमरिया मयंक गोस्वामी, पुलिस उपाधीक्षक जहानाबाद नताशा गोयल एवं एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा शनिवार की रात्रि में एक विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें पीलीभीत सितारगंज मार्ग से गुजर रहे माल वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान पांच माल वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक माल का परिवहन करते हुए पाए गए। इन वाहनों में निर्धारित क्षमता से 35 टन, 29 टन, 8 टन एवं दो वाहनों में 5 -5 टन अधिक ओवरलोड माल का परिवहन पाया गया। जिस पर मोटर यान अधिनियम की सुसंगत धाराओं में इन 05 माल वाहनों के विरुद्ध सीज की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार क्षमता से अधिक माल का परिवहन एवं अन्य अभियोगों में संचालित हो रहे 04 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई।

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि इस छापामार कार्यवाही में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर 2.93 लाख रुपए प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया। प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग की इस संयुक्त कार्यवाही से मार्ग पर नियमों का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले चालकों एवं वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। पीलीभीत जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!