अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न तिलहर,पूर्व सभासद सराफा व्यापारी के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा काटा होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान
---Advertisement---

पीलीभीत के गुलरिया भंडारा पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, 20 मरीजों की हुई जांच व उपचार

By Ten News One Desk

Published on:

76 Views

पीलीभीत के गुलरिया भंडारा पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, 20 मरीजों की हुई जांच व उपचार

टेन न्यूज़ ii 02 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट : रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, लोकेशन : पीलीभीत

पीलीभीत जनपद के ब्लॉक अमरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलरिया भंडारा मझोला में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जहां स्वास्थ्य टीम द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गईं।

मेले में डॉ. निर्मल तर्फदार, प्रहलाद सिंह, बाड बॉय ताराचंद, सत्येंद्र कुमार, चंद्रसेन, तथा आशा कार्यकर्ता माधुरी सक्सेना, गीता देवी, नैना राज, आया चमेली देवी और संगिनी टीम उपस्थित रही।
सीएमओ ऑफिस पीलीभीत से जिला मैनेजर मोहम्मद जुबेर ने भी मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 20 मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक सुगमता से पहुंचाना तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टेन न्यूज़ के लिए पीलीभीत से रामचंद्र सक्सेना की रिपोर्ट।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment