गंगा उत्सव: चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता से विद्यार्थियों ने दिया संरक्षण का संदेश

लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश। टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभात चंद्र, जिला ब्यूरो की खास रिपोर्ट। नमस्कार।
टेन न्यूज़ !! ०४ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र व्यूरो कन्नौज यूपी
कन्नौज। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में गंगा उत्सव के अंतर्गत जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को गंगा नदी की स्वच्छता, निर्मलता और संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस क्रम में भारतीय नितानंद इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से चित्रों में मां गंगा की महत्ता, जल संरक्षण और नदी को प्रदूषणमुक्त रखने का संदेश प्रस्तुत किया।![]()
वहीं, राजकीय हाईस्कूल गुगरापुर में गंगा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने गंगा नदी से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता के जरिए उन्हें गंगा के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व के साथ-साथ नदी संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में गंगा नदी के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा उन्हें स्वच्छ गंगा अभियान से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि गंगा की निर्मलता और अविरलता बनाए रखना केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।
विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से गंगा संरक्षण का संदेश समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।