• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा नगर पंचायत में B.L.O की महत्वपूर्ण बैठक, S.I.R प्रक्रिया में पारदर्शिता व त्वरित समाधान की उठी मांग

ByTen News One Desk

Dec 4, 2025
48 Views

कटरा नगर पंचायत में B.L.O की महत्वपूर्ण बैठक, S.I.R प्रक्रिया में पारदर्शिता व त्वरित समाधान की उठी मांग



टेन न्यूज़ !! ०४ दिसम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : पप्पू अंसारी, लोकेशन : शाहजहांपुर


शाहजहांपुर जनपद के कटरा नगर पंचायत में B.L.O की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें नायब तहसीलदार, A.E.R.O एवं EO शाहब विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य S.I.R प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा करना और नागरिकों को बिना किसी परेशानी के प्रक्रिया का लाभ दिलाना रहा।

बैठक के दौरान कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस के सम्मानित कार्यकर्ताओं ने S.I.R से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया और अधिकारियों से त्वरित समाधान की मांग रखी। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि कटरा नगर का कोई भी नागरिक S.I.R प्रक्रिया से वंचित न रह जाए, इसलिए कार्य में पूर्ण पारदर्शिता, तत्परता और सही दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कई स्थानों पर लोगों को फॉर्म भरने एवं सत्यापन में कठिनाइयाँ हो रही हैं, जिस पर तत्काल सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने मांग की कि नगर में सभी B.L.O सक्रिय रूप से घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएं, ताकि हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज हो सके।

बैठक में उपस्थित सम्मानित कार्यकर्ता—कटरा नगर अध्यक्ष अच्छन खान, तिलहर विधानसभा अध्यक्ष फिरोज़ अली, कटरा मंडल अध्यक्ष यामीन अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहेल अहमद

कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे हर स्तर पर प्रशासन का सहयोग करेंगे, ताकि S.I.R अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर कटरा से पप्पू अंसारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!