• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज के लाल मयंक त्रिपाठी ने रचा इतिहास, यूपीएससी 2024 में मिली 10वीं रैंक, मिला यूपी कैडर

ByTen News One Desk

Dec 9, 2025
83 Views

कन्नौज के लाल मयंक त्रिपाठी ने रचा इतिहास, यूपीएससी 2024 में मिली 10वीं रैंक, मिला यूपी कैडर



टेन न्यूज ।। 09 दिसम्बर 2025 ।। प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज।


जिले के होनहार युवा मयंक त्रिपाठी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में अखिल भारतीय रैंक 10 हासिल कर कन्नौज का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित हुआ है, जिससे परिवार सहित पूरे जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है।

मूल रूप से सरायमीरा, डाक बंगला रोड निवासी मयंक ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई कन्नौज में पूरी की। वर्ष 2020 में उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली गए, जहां दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से गणित में बीएससी की डिग्री हासिल की।

इससे पहले वे यूपीएससी 2023 में AIR 373 प्राप्त कर IRS (IT) के लिए चयनित हुए थे। वर्ष 2022 में अपने पहले प्रयास में ही उन्होंने UPPSC में 22वीं रैंक हासिल करके डीएसपी पद के लिए चयन प्राप्त किया था।

मयंक के पिता प्रभात त्रिपाठी कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत हैं। बेटे की उपलब्धि की जानकारी मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशियों की लहर दौड़ उठी। लोग मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए।

मयंक की सफलता यह संदेश देती है कि अथक मेहनत, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से कोई भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि पर कन्नौज ही नहीं, पूरा उत्तर प्रदेश गौरवान्वित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!