• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

घोर कलयुग: चश्मा बनवाने के बहाने मंदबुद्धि मां की जमीन भाइयों ने हड़पी, विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

ByTen News One Desk

Dec 10, 2025
185 Views

घोर कलयुग: चश्मा बनवाने के बहाने मंदबुद्धि मां की जमीन भाइयों ने हड़पी, विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी


टेन न्यूज़ ii 10 दिसम्बर 2025 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर।


थाना कटरा क्षेत्र के बतलाईया गांव में पारिवारिक विवाद अब आपराधिक रंग ले चुका है। छोटे बेटे कैलाश पुत्र घनश्याम मिश्रा ने अपने दोनों बड़े भाइयों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने बहाने से मंदबुद्धि मां को ले जाकर लाखों रुपये मूल्य की जमीन अपने नाम करवा ली और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

कैलाश के अनुसार, उसका बड़ा भाई शिवश्याम, जो आईटीबीपी 3 बटालियन बरेली में हेड कांस्टेबल है, तथा दूसरा भाई विजयकांत, दोनों ने मिलकर मां को “आँखों का चश्मा बनवाने” के बहाने बाहर ले गए। इसी दौरान उन्होंने दबाव और धोखे से जमीन का दानपत्र अपने नाम करा लिया।

कैलाश ने बताया कि स्वयं शिवश्याम ने 5 जुलाई 2025 को उप–पंजीयक तिलहर को पत्र देकर मां के मानसिक असंतुलन का ज़िक्र करते हुए किसी भी तरह का बैनामा न होने देने की अपील की थी। उसके बावजूद भाइयों ने 28 नवंबर 2025 को चोरी-छिपे दानपत्र करवा लिया।

जब कैलाश को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली और उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी भाइयों ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।

पीड़ित ने विवादित दानपत्र निरस्त कराने हेतु न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है और थाना कटरा पुलिस से आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, दबंगई और धमकी के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!