• Wed. May 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डायट से गजट गायब, शिक्षकों में रोष, विशिष्ट बीटीसी-1999 बैच के अध्यापक सीटेट फॉर्म भरने से वंचित

ByTen News One Desk

Dec 20, 2025
101 Views

डायट से गजट गायब, शिक्षकों में रोष, विशिष्ट बीटीसी-1999 बैच के अध्यापक सीटेट फॉर्म भरने से वंचित



टेन न्यूज़ !! २० दिसम्बर २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। अजीतमल में विशिष्ट बीटीसी-1999 बैच से प्रशिक्षित होकर नियुक्त हुए अध्यापक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सीटेट (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) का फॉर्म भरना चाहते थे, लेकिन आवश्यक अभिलेख उपलब्ध न होने के कारण बड़ी संख्या में शिक्षक आवेदन से वंचित रह गए। मामला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अजीतमल से जुड़ा है, जहां उक्त बैच का गजट उपलब्ध न होने से शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विशिष्ट बीटीसी-1999 बैच के शिक्षकों को सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन करना अनिवार्य था। आवेदन के दौरान प्रशिक्षण से संबंधित गजट संख्या भरना आवश्यक था। इसी के लिए अजीतमल क्षेत्र के कई शिक्षक डायट अजीतमल पहुंचे, ताकि वे गजट की जानकारी प्राप्त कर सकें। डायट पहुंचने पर शिक्षकों को यह जानकारी मिली कि विशिष्ट बीटीसी-1999 बैच का गजट रिकॉर्ड से गायब है।

गजट उपलब्ध न होने के कारण शिक्षक अपने सीटेट फॉर्म में अनिवार्य विवरण नहीं भर सके, जिससे उनका आवेदन अधूरा रह गया। इससे शिक्षकों में निराशा और रोष व्याप्त है। शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से सेवा दे रहे अध्यापकों को प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। समय सीमा समाप्त होने के कारण कई शिक्षक सीटेट फॉर्म भरने से वंचित हो गए, जिससे उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता उत्पन्न हो गई है।

इस संबंध में डायट के प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत ने बताया कि विशिष्ट बीटीसी-1999 बैच काफी पुराना बैच है, जिसके कारण संबंधित गजट उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। गजट की द्वितीय प्रतिलिपि प्राप्त करने के लिए प्रयागराज स्थित संबंधित कार्यालय को पत्र भेजा गया है। जैसे ही गजट उपलब्ध होगा, शिक्षकों को राहत दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!