• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मेरठ ब्रेकिंग: SSP की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी सस्पेंड, दो दरोगाओं पर FIR

ByTen News One Desk

Feb 10, 2026
56 Views

मेरठ ब्रेकिंग: SSP की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी सस्पेंड, दो दरोगाओं पर FIR


टेन न्यूज़ ii 10 फरवरी 2026 ii @डेस्क न्यूज़
मेरठ। जिले में पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी अविनाश पांडे ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही और गंभीर आरोपों के चलते एक थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो दरोगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी योगेश गौतम को कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, एक व्यापारी से अवैध वसूली के मामले में संलिप्त पाए जाने पर दो दरोगाओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है और विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
एसएसपी अविनाश पांडे ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के साथ गलत व्यवहार या अवैध वसूली करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और इसे साफ संकेत माना जा रहा है कि मेरठ पुलिस अब आंतरिक अनुशासन को लेकर सख्त मोड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!